Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डायन के आरोप लगाकर बेसुध लड़की के साथ दबंगों ने मारपीट किया है

डायन के आरोप लगाकर बेसुध लड़की के साथ दबंगों ने मारपीट किया है। 

मारपीट कर दबंगों ने बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दिया गया। इसी कड़ी में बेलदौर थाना क्षेत्र के महीनाथ नगर गांव निवासी भुवनेश्वर मुंंखिया के पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि बीते शुक्रवार को करीब 4 बजे पड़ोसी रंजीत मुखिया डायन कहते हुए गाय को मारने की बात कह कर उक्त बेसुध लड़की के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद दबंगों ने कहा कि यदि मेरे ऊपर थाना में आवेदन दोगी तो मां समेत पूरे परिवार को मार देंगे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि बेसुध लड़की के द्वारा आवेदन दी गई है। मामले को अपने अधीनस्थ कर्मी से छानबीन करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom