सीपीआई नेता हरिहर पोद्दार की जयंती मनाई गई
अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघरड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 1 में एक जमाने के मशहूर कम्युनिस्ट नेता सह मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले कॉमरेड हरिहर पोद्दार की जयंती 19 जनवरी गुरुवार को मनाई गई। अध्यक्षता रघुवंश प्रसाद सिंह ने किया। जबकि संचालन किसान नेता दिनेश सिंह ने की। मौके पर उपस्थित किसान सभा के राज्य सचिव अशोक सिंह, भाकपा जिला सचिव मंडल के सदस्य जुलुम सिंह, के द्वारा झंडातोलन किया गया ।
सभा को संबोधित करतें हुए अशोक सिंह ने कहा उनके जीवन काल में मैं बहुत काम उनके साथ किया और हमेशा उनका साथ मिला । वो हमेशा गरीबो ,शोषितो, मजदुरो और किसानों के आवाज को उठाते रहे। उन्होंने अपने साथियो के साथ मिलकर जातिवाद ,छुआ - छूत जैसे कुरितियो को दुर किया। मौके पर मुखिया अशोक सिंह, छात्र नेता मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी, पंकज कुमार ठाकुर,मिंन्टु कुमार,राम गरीब महतों, आदि मौजूद थे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9534457880
















