बेखौफ अपराधियों के फायरिंग में एक बाइक को लगी गोली हुआ घायल
गढ़पुरा: प्रखंड क्षेत्र के मौजी हरिसिंह पंचायत अंतर्गत शीतल रामपुर बरियारपुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा एक बाइक सवार को गोली मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है ।जानकारी के अनुसार घायल की पहचान बरियारपुर निवासी रामप्रकाश महतो का पुत्र सुमन कुमार उर्फ भुल्लाा के रूप में की गई जो देर शाम अपने माता पिता को ट्रेन में बिठाकर सलोना स्टेशन से बाइक से घर बरियारपुर लौटकर आ रहा था जिस क्रम में पूर्व से घात लगाए तीन की संख्या में अपराधियों ने बाइक सवार को हथियार के बल पर रोक लिया जिस दौरान बताया जा रहा है की अपराधियों के हाथों में हथियार देख बाइक सवार गाड़ी की लाइट बंद कर जान बचाकर भागना चाहा लेकिन अपराधियों ने बाइक सवार पल ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया जिस दौरान दो गोली सुमन को लगी व घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक अपराधी बेखौफ हो भाग निकले। स्थानीय लोगोंं व परिजनों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को इलाज हेतु बेगूसराय ले गया जहां एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज कराया ज जो अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है।

.jpg)














