राजद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सभी प्रखंड मुख्यालयों में संविधान बचाओ देश बचाओ ऐ रूप में मनाएगी।
अशोक कुमार ठाकुर , तेघड़ा ( बेगूसराय)
बेगूसराय जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जयंती उपरांत संविधान बजाओ देश बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला कार्यालय बेगूसराय के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम में जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि।बैठक में पार्टी की नीति और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर,बिहार प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय में दिनांक 24 जनवरी 2023 को बिहार प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालय में जननायक करपुरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मनाने के उपरांत संविधान बचाओ देश बचाओ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तर से , जिम्मेदारी दी गई । प्रखंड बछवारा जनार्दन यादव राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेगूसराय , मंसूरचक अरुण कुमार यादव, भगवानपुर कामदेव यादव , वीरपुर मोहम्मद गालिब , चेरिया बरियारपुर राजीव कुमार गुड्डू, खोदावंदपुर संजय कुमार सुमन, छौराही साहेब पासवान , गढ़पुरा प्रेमलता यादव , बखरी शिव नारायण राम , नाव कोठी प्रमोद चौरसिया ,डंडारी मदन रजक , साहेबपुर कमाल रामविलास यादव , बलिया कमल किशोर यादव , मटिहानी त्रिभुवन राय ,शाम्हो सुधीर कुमार सिंह , बरौनी अर्जुन यादव तेघड़ा दिनेश चौरसिया जिला परिषद सदस्य ,सदर प्रखंड बेगूसराय त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू कुमार के अलावे कई लोगों की जवाबदेही दी गई










