जाति आधारित जनगणना कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा
आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर , तेघड़ा (बेगूसराय )
बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 का कार्य तेघड़ा चार्ज अंतर्गत सभी गणना ब्लॉकों में युद्ध स्तर पर जारी है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा संदीप कुमार पांडे ने ग्राम पंचायत राज गौरा 1 एवं गौरा 2 के विभिन्न गणना ब्लाकों का अनुश्रवण किया और क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रगणक और पर्यवेक्षक को आवश्यक निर्देश दिए तथा आम लोगों से भी जनगणना कार्य में सहयोग करने का अपील किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक मकान में एक से अधिक परिवार रह सकते हैं। इसमें कोई कहीं दिक्कत नहीं है। एक भवन में एक मकान भी हो सकते है। और एक से अधिक मकान भी।जिसका अपना सेपरेट निकास द्वार हो। एक कमरा को एक मकान नहीं माना जा सकता है यदि उसका अपना सेपरेट निकास द्वार नहीं हो। इसलिए एक भवन में एक मकान उसमें परिवार अलग अलग कर गणना कार्य को सम्पन्न करावे। मौके पर जनगणना कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी रविंद्र कुमार पाठक, प्रग्नक अमित कुमार मिश्रा, विनोद कुमार,।












