महाभोज के अवसर पर स्मृति शेष 105 वर्षीय माता को दी गई श्रद्धांजलि।
राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी बछवारा के संयुक्त तत्वावधान में चमथा ग्राम में बालागछ परगना के चौरासी महाभोज के अवसर पर 105 वर्षीय माता स्मृति शेष पार्वती देवी की स्वर्गवास उपरांत एक श्रद्धांजलि समारोह सरदार अजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मिथिलेश ठाकुर जी ने किया । उपस्थित जिला पदाधिकारी एवं बालागछ परगना के सभी नर नारियों के द्वारा 1 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से विनती के साथ स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया । जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू के नेतृत्व में जिला पर्यवेक्षक रामअवतार ,ठाकुर राज्य प्रतिनिधि मथुरा ठाकुर व उमानंद ठाकुर कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि ,वैद्यनाथ ठाकुर एवं अजय ठाकुर , कैलाश ठाकुर , राम कुमार ठाकुर स्थानीय सरदार भूषण ठाकुर , बिंदेश्वरी ठाकुर एवं देवनंदन ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं स्वर्गीय माता पार्वती देवी जीके तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की ।सभी जिला पदाधिकारियों ने माता जी के जीवन पर चर्चा करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा की मां का वर्णन करना संभव नहीं होती है एक कहावत है पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं होती , स्वर्गीय माता जी के चारों पुत्र तीन पुत्री के साथ-साथ उनके दामाद ने यह कार्यक्रम आयोजित कर समाज को एक आईना दिखाने का कार्य किया है । जिलाध्यक्ष ने आह्वान करते हुए आग्रह किया की 24 जनवरी 2023 को कर्मचारी भवन बेगूसराय मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बेगूसराय नगर निगम सैलून समिति तथा जिला कमेटी बेगूसराय के द्वारा विशेष रूप में आयोजित की जाएगी । कार्यक्रम से पहले सुबह के 9:00 रेलवे स्टेशन मालगोदाम से एक रैली निकाली जाएगी जिसमें सभी प्रखंडों से भारी उपस्थिति अति आवश्यक होगा जो हमारे संगठन की मजबूती का प्रदर्शन होगा इसके बाद बाजार से होते हुए रैली कर्मचारी भवन पहुंचेगी और जयंती का कार्यक्रम 12: बजे से प्रारंभ होगा । कार्यक्रम के अंत में माता जी के पुत्रों के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया










