*जयंती पर याद किए गए सीपीआई नेता रामनरेश सिंह*
आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा के पुर्व सरपंच शिक्षाविद् रामनरेश राय का 89 वां जन्मदिन उनके सैदपुर टोला अवस्थित आवास पर मनाया गया। सीपीआई के पुर्व अंचल मंत्री प्रदीप राय के द्वारा झंडातोलन किया गया ।सभा को संबोधित करतें हुए अंचल मंत्री प्रदीप राय ने कहा उनके जीवन काल में बहुत काम उनके साथ किया और हमेशा उनका साथ मिला । वो हमेशा गरीबो ,शोषितो, मजदुरो और किसानों के आवाज को उठाते रहे। अगर वो चाहते तो बड़े पद पर भी रहते लेकिन जनता के लिए अपनी नौकरी को लात मार दिए । उन्होंने अपने साथियो के साथ मिलकर जातिवाद ,छुआ - छूत जैसे कुरितियो को दुर किया। मौके पर एटक नेता रविन्द्र कुमार और नौजवान संघ के प्रदीप कुमार ने कहा अभी के युवाओ को इनके आद्शो पर चलना चाहिए। इनके पद चिन्हो पर चलना ही सच्ची श्राद्धांजलि होगी। पुर्व अंचल मंत्री श्री राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।वही सुनील कुमार राय, अमर नाथ राय,छात्र नेता अतुल राय अंजान आदि ने संशोधित किया, मौके रजनीकांत सिंह,रामशंकर ठाकुर, कृष्णकांत पाठक,वार्ड सदस्य योगेन्द्र पासवान,राजनंदन राय,मुषन महतो, छात्र नेता बिपुल कुमार,लाल बाबु ठाकुर,रामकुमार पंडित आदि दर्जनौ लोग मौजूद थे।















