खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बेलदौर थाना का औचक निरीक्षण किया। वही औचक निरीक्षण होने से बेलदौर थाना के कर्मी में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि खगड़िया एसपी अमितेश कुमार बुधवार को करीब 12 बजे बेलदौर थाना पहुंचकर करीब 1 घंटे तक विभिन्न कागजातों को जांच पड़ताल किए। बताते चलें कि खगड़िया एसपी का यह दैनिक रूटिंग था। जिस कारण बेलदौर थाना का निरीक्षण किए। मालूम हो कि निरीक्षण करने के बाद खगड़िया एसपी अमितेश कुमार बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढली पंचायत के जाफराबाद पहुंचकर मामले को छानबीन किए। वही खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि यह मेरा दैनिक रूटिंग को लेकर निरीक्षण किया गया। वही निरीक्षण के दौरान 2 गांव पहुंचकर मामले को छानबीन किए।






