*बंदर के उत्पात से परेशान है मोहनपुर रोड के दुकानदार- सुरेंद्र
समस्तीपुर, एक जोड़ा बंदर के आतंक से परेशान है मोहनपुर रोड के दुकानदार. किसी भी समय किसी के दुकान में घूस जाना, सामान खा जाना, तोड़फोड़ कर देना, मोबाइल लेकर भाग जाना आदि हड़कत से लोगों का जीना मुहाल है.
विदित हो कि 20-25 दिन पहले दो बंदर कहीं से इस क्षेत्र में आ गया. तबसे इसी क्षेत्र में रहकर अपने गतिविधि को अंजाम देते आ रहा है. मोहनपुर रोड के अमित के सुधा दूध- मिठाई दुकान में घूसकर जमकर तोड़फोड़ किया. श्रीराम किराना दुकान के बोरियाम में रखे मंच को निकालकर जमकर लूत्फ उठाया फिर भागकर बस औनर मोहन बाबू के आफिस में गया घूरा तापकर ठंढ़ से निजात पाने की कोशिश की.
कुछ दिन पहले मोहन बाबू के बस स्टैंड के सामने सब्जी दुकान वाले बबलू का सब्जी पहले जमकर खाया फिर रोके जाने पर उसे काट लिया. बेचारा दुकानदार सुई ले रहा है.
बुधवार को मोहनपुर बस स्टैंड के सामने नाश्ता- भोजन के संतोष कुमार के दुकान में घूसकर दोनों बंदर पहले पहले रोटी खाया फिर गूथा हुआ आंटा, इसके बाद चावल खाया, फिर दाल पिया, इस दौरान रोके जाने पर दुकानदार को काटने की कोशिश की. पुनः भुजिया, चोखा आदि खाने के बाद मलाई खाकर निकलते बना.
कभी सेव बिक्रेता ठेला दुकानदार को भगाकर ठेला कब्जा कर खूब फल खाना, कभी हमला कर कुत्ते की टोली को पीट देना, किसी के हाथ से मोबाइल छीन लेना इसका रोजमर्रा के कार्य में शामिल है. दुकानदारों की परेशानी को देखते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर आयुक्त से बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है.















