शुक्रवार 13 जनवरी को नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद और पार्षद लेंगे शपथ
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)
विशेष कार्य पदाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत नवगठित नगर परिषद बरौनी एवं नगर पंचायत से उत्क्रमित कर बनाए गए नगर परिषद तेघड़ा के नवनिर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों एवं मुख्य पार्षदों का शपथ ग्रहण के लिए जिला द्वारा निर्धारित तिथि 13 जनवरी गुरुवार को 11: बजे पूर्वाहन में बैठक प्रारंभ करते हुए निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण प्रपत्र ( ख ) एवं उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को प्रपत्र ( ग ) में शपथ / प्रतिज्ञा करवाया जाएगा उक्त आशय की जानकारी तेघड़ा नगर परिषद के निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बरौनी नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय अवस्थित अटल कलाम भवन के सभागार में श्री सोमनाथ सिन्हां जिला आपूर्ति पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी । जबकि तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को नगर परिषद कार्यालय तेघड़ा के सभागार में श्री के के सिंहा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेगूसराय के द्वारा शपथ दिलाया जाएगा। जिस शपथ पत्र को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।
बताते चलें कि शपथ ग्रहण के बाद तेघड़ा व बरौनी नगर परिषद क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। इसको लेकर कार्यपालक के स्तर से पूरा रोड मैप तैयार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या तेघड़ा व बरौनी बाजार के मार्गों पर जाम और अतिक्रमण के साथ ही जल जमाव की निकासी, जगह-जगह शौचालय एवं टॉयलेट, नली-गली, स्वच्छ पेयजल, सब्जी मार्केट एवं ई-रिक्शा व टेंपो स्टैंड को लेकर है। इसको लेकर भी जीते हुए पार्षद उप मुख्य पार्षद काफी गंभीर दिख रहे हें। शपथ ग्रहण से पहले इन तमाम चीजों को लेकर मंथन किया जा रहा है। शपथ ग्रहण की तिथि नजदीक आने से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के चेहरे खिल गए हें।












