बेगूसराय नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर पिंकी देवी को किया गया सम्मानित
बेगूसराय के नये नगर निगम मेयर श्रीमती पिंकी देवी एवं उनके पति पूर्व मेयर सह् जदयू नेता श्री संजय सिंह ,पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, पूर्व जदयू युवा जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार के द्वारा विष्णु ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर, ऑर्थोपेडिक सर्जन सह पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ.प्रवीण कुमार के द्वारा उनके अस्पताल परिसर में एक सादा समारोह आयोजित कर बेगूसराय के नवनिर्वाचित मेयर पिंकी देवी को सम्मानित किया गया।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि बेगूसराय नगर निगम के सर्वांगीण विकास के लिए जनता के लिए हर हमेशा कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने वाले पूर्व मेयर संजय सिंह की धर्मपत्नी पिंकी देवी को अपार बहुमत के साथ बेगूसराय नगर निगम के विकास के लिए बेगूसराय नगर निगम की जनता ने आशीर्वाद देकर नगर निगम बेगूसराय को आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित करने के लिए आशीर्वाद दिया है









