Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कम्युनिस्ट नेता गंगा साह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता गंगा साह  के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर ।

अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)

गौरा गांव पार्टी के स्थापना काल के सदस्य के अलावे पूरे प्रखंड क्षेत्र में अपने जमाने के चर्चित जुझारू कम्युनिस्ट नेता व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आजीवन  सदस्य रहे कॉमरेड गंगा साह का निधन बुधवार की रात्रि  गौरा अवस्थित आवास पर हो गया वह 87 वर्ष के थे। उनके निधन उपरांत तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने उनके पार्थिक शरीर पर माला व पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दी। मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए  विधायक ने कहा कि कॉमरेड गंगा 60  के दशक से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में गौरा सहित पूरे प्रखंड में पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत किया। वे लंबे समय तक खेतिहर मजदूर के नेता रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई आंदोलन का नेतृत्व भी किया साथ ही गरीब व असहायों को मदद पहुंचाते रहे । उन्होंने कई बेसहारे परिवारों को जमींन का पर्चा भी दाखिल करवाया । उन्होंने बताया कि उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि देते हुए अंचल मंत्री परमानंद सिंह ने कहा कि वे विगत कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थ रहने के बाद भी अभिभावक के तौर पर पार्टी के नए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते रहते थे। उनके संघर्ष को आम आवाम सदैव याद रखेगा। वही उनके अंतिम दर्शन को लेकर आवासीय परिसर में लोगों का हुजूम देखी गई। उनके शव यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में गरीब, मजदूर ,किसान ,नौजवान एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। और उनके शब पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कॉमरेड गंगा अमर रहे। कॉमरेड गंगा को लाल सलाम। कॉमरेड गंगा के अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे आदि नारे लगाए गए। मौके पर जुलुम सिंह, दिनेश सिंह, मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी, रविंद्र कुमार, चिंटू कुमार, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, रामबालक सिंह उर्फ बड़खु, अमरनाथ राय, पंकज ठाकुर, खंतर ठाकुर , योगेंद्र पासवान, रघुवंश राय, राम गरीब महतों, शंभू पोद्दार सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom