सेमीफाइनल मैच बरौनी बनाम रघुनंदनपुर के बीच खेला गया
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरौनी एक पंचायत के भक्ति योग पुस्तकालय के मैदान में अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट शील्ड टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच हुआ टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने किया सेमीफाइनल मैच बरौनी बनाम रघुनंदनपुर के बीच खेला गया खेल में बरौनी की टीम ने शुरू से अपना दबदबा बनाए रखा मैच के आखिरी मौके में बरौनी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। मैच का आयोजन सात जनवरी से 14 जनवरी तक होगा इस मैच का आयोजन भक्ति योग पुस्तकालय के खेल ग्राउंड में किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पिछले 16 सालों से लगातार किया जा रहा है समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य सचिव रोशन कुमार (आर्मी), बरौनी एक पंचायत के मुखिया पंकज सिंह बरौनी दो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह भाजपा नेता सुभाष सिंह विवेकानंद सिंह, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
















.jpeg)
