विधायक के करतूत से महादलित परिवारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
वहीं बेचारा बेलदौर पुलिस आखिर क्या करेगा। जब बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल अपने दिशा निर्देश पर थाना से महज सौ गज की दूरी पर एक महादलित महिला को पुलिस के सहयोग से खींच कर लेकर जाते हुए दिख रहा है। जो वीडियो विभिन्न विभिन्न ग्रामीणों के पास दिख रहा है तो विधायक जी का चर्चा का विषय हर चौक चौराहे पर बनी हुई है। वहीं महादलित परिवारों के लिए भगवान बन कर उभर कर आए मुखिया कुमारी बीबीरानी पति संजय शर्मा महादलित परिवारों की बात सुनकर उनके दुख दर्द में खरा उतरे। मालूम हो कि स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के द्वारा दर्जनों महादलित परिवारों का घर से बेघर करने की बात प्रशासनिक महाकावे में हो रही है, उस महादलित परिवार के लिए दोनों पति पत्नी खरा उतरे। महादलित परिवारों का कहना है कि जब स्थानीय नवगठित नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी के पास गई तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाकर एक आवेदन दिजिए उक्त बात सुनकर महादलित परिवार के रीना देवी, आरती देवी, साबो देवी बेरंग वापस लौट गए। वही विधायक के डर से ग्रामीण कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं।
बताते चलें कि महादलित परिवार के दियाद के द्वारा विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के पुत्र को जमीनी लिखवा कर दर्जनों महादलित परिवारों को घर से बेघर करवा दिया है। लेकिन बेलदौर समाज के बुद्धिजीवी कोई भी विधायक के सामने जाकर सच्चाई बोलने से इनकार कर जाते हैं, क्योंकि विधायक है, किसी मामले में तो नहीं फंसा देगा और ग्रामीणों का कहना है कि जब सत्ता दल के विधायक महादलित परिवार को भगा सकते हैं तो आम जनता को पुलिस के द्वारा पिटवा भी सकते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बुधवार को बेलदौर पुलिस के द्वारा देखा गया जो चर्चा का विषय बनी हुई है।



