ग्राम प्रधान ने कराई अलाव की व्यवस्था
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को लेकर जनप्रतिनिधि ने कराई अलाव की व्यवस्था।रजाकपुर पंचायत में ग्राम प्रधान श्वेता भारती के द्वारा अपने निजी फंड से पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करवाई है। विदित हो कि कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर बीते 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है।विगत सोमवार से लगातार भगवान भास्कर का दर्शन दुर्लभ हो गया है।वहीं पछुआ हवा ठंड को लगातार बढ़ा रही है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने बताया कि मानवता और ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी को निभाते हुए निजी फंड से पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे व्यक्ति हैं, जिन्हें ठंड से बचने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है।अलाव की व्यवस्था होने पर ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है।



