Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नावकोठी के डीलर

 विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे नावकोठी के डीलर

नाराज डीलरों ने एमओ कार्यालय में जमा करवा दी है पॉश मशीन।


नावकोठी : गरीबों को दो वक्त का खाना खिलाने का जरिया बने प्रखण्ड के डीलरों के द्वारा  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया गया है।हड़ताल में प्रखण्ड के सभी डीलर शामिल हैं।इस हड़ताल से प्रखण्ड के सभी उपभोक्ता प्रभावित होंगे।नाराज डीलरों ने हड़ताल की शुरुआत एमओ कार्यालय में पॉश मशीन जमा करने के बाद कर दिया है।इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में है डीलर एसोसिएशन।बिहार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह और जिलाध्यक्ष गंगाधर झा के आह्वान पर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के डीलर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।इसी कड़ी में नावकोठी फेयर प्राइस डीलर संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि बिशुन देव सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में डीलरों को पिछला मार्जिन मनी का ना मिलना,सरकारी आदमी मानते हुए वेतन देने,प्रति क्विंटल कमीशन बढ़ाने,साप्ताहिक छुट्टी सहित दिसंबर माह में पैसा लगाकर एसआईयू बनने के बावजूद फ्री में वितरण करवाना जैसे मुद्दे प्रमुख मांगों में शामिल थे। मौके पर डीलर संघ के सचिव रविंद्र भारती, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, डीलर नंदकिशोर चौधरी, सुरेश साह,शशि रंजन, वीरेंद्र चौधरी,सुखदेव साह,पीडीएस संचालक मुरारी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom