Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मालूम हो कि पांडव यादव ने अपने गांव के ही पाचु यादव समेत 4 व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज करवाएं। लेकिन गिरफ्तारी एक का भी नहीं हो पाया

 


पुत्र के वियोग में पिता भटक रहे हैं। लेकिन पुत्र का पता अभी तक नहीं लगा पाया है प्रशासन। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत पचाठ गांव निवासी पांडव यादव के 11 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार बीते 9 नवंबर से गायब है। करीब 2 माह बीत जाने के बाद भी उक्त बालक का पता नहीं लग पाया है। मालूम हो कि उक्त बालक के पिता खोजबीन करते हुए थक हार कर बैठ गए। लेकिन उक्त मामले में स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। मालूम हो कि पांडव यादव ने अपने गांव के ही पाचु यादव समेत 4 व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज करवाएं। लेकिन गिरफ्तारी एक का भी नहीं हो पाया। बताते चलें कि मुख्य आरोपी गांव छोड़कर फरार चल रहे हैं। वही मां का रो-रोकर आंसू सूख गया। लेकिन बालक नहीं मिल पाया। उक्त मामले में पांडव यादव ने पुलिस कप्तान खगरिया एवं गोगरी पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी दिए। लेकिन कुछ भी कार्यवाही नहीं हो पाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि खोजबीन किया जा रहा है, सुराग मिलने पर बच्चे की बरामदगी की जाएगी। पांच व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। लेकिन उक्त मामले के आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom