Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

घेराव पूर्व माले नेताओं ने सधन जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

 *तैयारी पूरी, दलित- गरीब- भूमिहीनों का अंचल घेराव मंगलवार को, भाग लेंगे हजारों लोग-बंदना सिंह*

माले पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा बतौर मुख्य वक्ता प्रदर्शनकारी को करेंगे संबोधित- प्रभात रंजन गुप्ता*

घेराव पूर्व माले नेताओं ने सधन जनसंपर्क अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान*

*बसे-बसाये लोगों को उजाड़कर सड़क पर आने को मजबूर न करे प्रशासन- आसिफ होदा*

ताजपुर, समस्तीपर पोखर के भिंडे, सड़क किनारे बसे परिवारों को हटाने का नोटीस वापस लेने, तमाम भूमिहीनों को चिंहित कर वासभूमि- आवास देने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा देने, दलित- गरीब के मुहल्ले में पहुंचपथ देने आदि की मांग को लेकर 10 जनवरी को अंचल घेराव को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर सोमवार को माले नेताओं ने नगर- प्रखण्ड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान जगह- जगह पर्चा बांटकर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया गया.माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, इनौस जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय, मो० एजाज, मो० कैयूम, मनोज कुमार सिंह आदि ने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया. इस दौरान कई जगह जीबी बैठक, नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित- गरीब- भूमिहीन भाग लेंगे. कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले पोलिट ब्यूरो के सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेन्द्र झा, बतौर अतिथि भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह समेत जिले के कई अन्य दलित- गरीब के चर्चित चेहरे भाग लेंगे. कार्यक्रम की अनुमति अनुमंडलाधिकारी से ले ली गई है. कार्यक्रम की लिखित  सूचना बीडीओ, सीओ को दे दी गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom