पर्रा के निशांत बने अभाविप का प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय के छात्र नेता वीरपुर पर्रा निवासी निशांत झा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इनको प्रदेष में कार्यकरिणी सदस्य बनाने का खबर सुनते ही बधाई देने का तांता लगा रहा पर्रा के पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन , पंकज सिंह, जिला पार्षद शिल्पी चौरसिया, भवानंदपुर के मुखिया दीपक साह, अभाविप वीरपुर के नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश, बेगूसराय नगर के नगर उपाध्यक्ष रामबाबू कुमार,नगर अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष शुनील पंडित , जिला SFD सह प्रमुख अनिकेत सिंह, उत्तम कुमार,सत्यम कुमार, समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। निशांत झा ने कहा कि संगठन ही सर्वशक्तिमान है हम अभाविप बिहार प्रदेश व जिला टीम का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने एक सूदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश टीम में जगह मिलना सौभाग्य की बात है
l





