आधार पुर पंचायत की पूर्व मुखिया राजकुमारी देवी की निधन पर शोक
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आधार पुर पंचायत के ताजपुर निवासी पूर्व मुखिया पट्नदेव कुंवर की धर्मपत्नी व आधार पुर पंचायत की पूर्व मुखिया राजकुमारी देवी की असामयिक निधन 8 जनवरी रविवार की रात्रि के लगभग 1:30 बजे आवासीय परिसर में हो गया। उनका उम्र लगभग 70 वर्ष बताया गया। जो लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार एवं परिजनो तथा पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सोमवार को अहले सुबह उनके आवास पर अंतिम दर्शन को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गया। उपस्थित लोगों ने उनके परिवार वालों को ढाढस दिलाते हुए इस दुख की घड़ी में उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में आधार पुर पंचायत की मुखिया के रूप में उन्होंने पंचायत के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य के बदौलत पूरे प्रखंड स्तर पर एक अलग पहचान बनाई। उनके पति पटन देव कुंवर भी उक्त पंचायत के मुखिया रह चुके हें। उनके निधन पर पंचायत एवं प्रखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों के अलावे जनप्रतिनिधियों ने शोक जताते हुए उनके निधन को सामाजिक व राजनीतिक क्षति बताया।


