Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की इलाज के क्रम में मौत

 खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की इलाज के क्रम में मौत

आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा ( बेगूसराय)

तेघड़ा थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र तेघड़ा वार्ड संख्या 10 पैगंबरपुर निवासी नंदलाल साह लगभग 48 वर्षीय पत्नी राधा देवी का मौत बरौनी के लाइफ लाइन में मंगलवार की रात्रि इलाज के क्रम में हो गया। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद साहिल अख्तर ने बताया कि 6 जनवरी को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के क्रम में कपड़ा में आग पकड़ लिया था। जिससे आग की चपेट में आने से मृतिका बुरी तरह से जल गई थी जिसका इलाज बरौनी के निजी अस्पताल लाइफ लाइन में चल रहा था।

मौत के बाद मृतिका कर शव घर पहुंचते ही मृतिका के घर में कोहराम मच गया वही पैगंबरपुर ग्राम सहित पूरे 10 नंबर वार्ड में शोक की लहर फैल गई। बताया गया कि मृतिका के पति पानीपथ में रहकर मजदूरी करता था। घटना की जानकारी के बाद वह अपना घर आया।


जहां बेहतर इलाज के लिए लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया था। जलने के 12 दिन के बाद मृतिका राधिका देवी ने अस्पताल में ही आखिरी सांसे ली। घटना की जानकारी होते ही नगर परिषद तेघड़ाके चेयरमैन  प्रतिनिधि कन्हैया कुमार 10 नंबर वार्ड के वार्ड पार्षद नसीमा खातून एवं प्रतिनिधि साहिल अख्तर उर्फ राजा ने मृतक परिवार को ढाढस दिलाते हुए सरकारी एवं निजी स्तर से सहयोग दिलाने का भरोसा जताया । मृतिका के पांच संतान है। जिसमें एक लड़का और 4 लड़की है। पांचों बच्चे के ऊपर से मां का साया समाप्त होने पर बच्चों के लालन-पालन तथा शिक्षा पर संकट का बादल छा गया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom