Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित शिक्षण में वेद प्रकाश बने “इनोवेशन चैंपियन”

 विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित शिक्षण में वेद प्रकाश बने “इनोवेशन चैंपियन” 

आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा (बेगूसराय)

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(आइसर) पुणे, महाराष्ट्र के द्वारा एस० सी० ई० आर० टी० पटना में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला तथा इसके  विद्यालय में अनुप्रयोग के आधार पर  चयन के पश्चात वेद प्रकाश, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामपुर तेघड़ा बेगुसराय ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए, आइसर, पुणे में पांच जनवरी से चौदह जनवरी तक दस दिनों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण, इंस्पायरिंग इण्डिया इन रिसर्च इनोवेशन एंड स्टेम एजुकेशन कार्यक्रम में भाग लिया |


इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में पदम् श्री से सम्मानित श्री अरविन्द गुप्ता, जर्मनी सरकार द्वारा “ऑर्डर ऑफ़ मेरिट” से सम्मानित प्रोफेसर अरविन्द ए नाटू, प्रोफेसर हरिनाथ चक्रपाणी, डॉक्टर सौरभ दुबे, शांति पिसे, प्रद्यना पुजारी, मौसमी मुले ने भाग लिया | इस प्रशिक्षण में “हैंड्स ऑन के साथ साथ माइंडस ऑन” का प्रशिक्षण दिया गया | साथ ही साथ कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों प्रोफेसर दीपक धर, प्रोफेसर सुहिता नाडकर्णी, प्रोफेसर अनीसा, प्रोफेसर शोविक दत्ता से इंटरेक्शन का मौका भी दिया गया | आइसर, पुणे के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिप्ला लेबोरेटरी तथा इन्द्राणी बालन साइंस एक्टिविटी सेंटर में सीखने एवं काम करने का मौका मिला | लेक्चर हॉल काम्प्लेक्स के कंप्यूटर लैब में इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रयोगों को करने का अनुभव प्राप्त किया |

यह प्रशिक्षण ब्रिटिश काउंसिल, टाटा टेक्नोलॉजीज, रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, एवं बिहार शिक्षा परियोजना, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था |  प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रमाण पत्र के अलावे वेद प्रकाश को “इनोवेशन चैंपियन” घोषित किया गया | छः विषयों में यू० जी० सी० नेट तथा गेट क्वालिफाइड वेद प्रकाश की उपलब्धियों में यह एक और सितारा जुट गया है | अब “इनोवेशन चैंपियन” के रूप में इन्हें राज्य के किसी भी जिले में प्रशिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया जा सकता है | अब ये विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित को बच्चों के बीच सुगमता पूर्वक ज्ञान देने हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का कार्य करेंगे | इसके अलावे इंसपायर अवार्ड्स मानक का प्रशिक्षण भी देने का कार्य करेंगे | इस साल बेगुसराय में इंसपायर अवार्ड्स मानक का प्रशिक्षण देने के पश्चात राज्य  स्तर पर बेगुसराय जिले का स्थान पुरे राज्य में पांचवा रहा है | अगला लक्ष्य बेगुसराय जिले को प्रथम स्थान पर लाने के साथ बिहार राज्य को भी पुरे देश में प्रथम स्थान पर लाना है | इनके “इनोवेशन चैंपियन” बनने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो० जमाल मुस्तफा, क्वालिटी संभाग के श्री रंजन कुमार,  रामदेव महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी  संदीप पाण्डेय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  भुवनेश्वर राय, प्रधानाध्यापक  राजीव कुमार,  नवीन कुमार, संजय कुमार, शमशेर आलम, विजय कुमार, संजीत कुमार,  रणजीत कुमार शर्मा,  मनोज कुमार , दिलीप कुमार सहनी, नवल किशोर सुमन, अरुण कुमार राम, स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रजनी कुमारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है |












अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पर कॉल करें  9534457880


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom