पंच के आकस्मिक निधन से परिजनों में मचा कोहराम।
मंगलवार को भवानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड पंच 32 वर्षीय मोहम्मद साबिर हुसैन की मौत अचानक हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । स्वर्गीय सबिर 2 दिन पहले गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। परिजनों ने उसे इलाज हेतु बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया जहां स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को स्वर्गीय हुसैन के निवास स्थान पर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार, पूर्व मुखिया मोहम्मद मेराज अंसारी, नंदन चौधरी, प्रखंड उप प्रमुख सुबोध पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय झा, प्रोफ़ेसर मोहम्मद समसी, मोहम्मद फारुख आदि लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह सहनशील ,मिलनसार और कर्मठ पंच था। साथ ही साथ पीड़ित परिवार को सांत्वणा देते हुए स्वर्गीय साबिर के आत्मा को शांति हेतु ऊपर वाले से कामना की।












