नगर परिषद के नवनिर्वाचितों की ताजपोशी के बाद भी सुप्रीम कोर्ट के 20 जनवरी को सुनवाई पर सबकी तीखी नजर।
तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत बरौनी एवं तेघड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं सभी पार्षदों को 13 जनवरी को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।इस ताजपोशी के 1सप्ताह के अंदर यानी 20 जनवरी को बिना ट्रिपल टेस्ट के आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होनी है। वही इसके 3 दिन बाद यानी 23 जनवरी को हाई कोर्ट में भी सुनवाई होनी है। ऐसे में फैसले को लेकर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद ,उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के बीच बेचैनी बनी हुई है। वही संबंधित सभी पद पर रहे उप विजेताओं में शिकस्त खाने के बाद एक बार फिर चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है। फैसला क्या होगा यह तो न्यायालय पर ही निर्भर है। नवगठित नगर परिषद बरौनी एवं नगर पंचायत से उत्क्रमित हुए नगर परिषद तेघड़ा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सामने कई चुनौतियां है। बरौनी में पहली बार नगर निकाय चुनाव हुआ है और पहली बार नगर सरकार बनी है। ऐसे में लोगों को शहरीकरण का सुख सुविधा देने के लिए सरकार के सामने कई सारी चुनौतियां है।माना जा रहा है कि शहरीकरण की सुविधाएं बहाल करने के लिए नवनिर्वाचित बोर्ड को बेहद चुनौती भरी दौर से गुजरना पड़ेगा। यहां सबसे बड़ी दिक्कत संसाधन को लेकर होगी
और अधिक जानकारी के लिए संपर्क 9534457880















