Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेलदौर थाना क्षेत्र के तिलाठी गांव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

 बेलदौर थाना क्षेत्र के तिलाठी गांव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


वही वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से महिलाओं ने पुलिस को खदेड़ कर भगाया। जब मीडिया की टीम वायरल वीडियो की जांच पड़ताल करने पहुंची तो वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि सकरोहर पंचायत के वार्ड तीन मे  बीते 31 दिसंबर 2022 को भोला मुखिया के पुत्र फूलों मुखिया के यहां 11 बजे दिन में मध निषेध प्रभारी अनिल पासवान अपने दल बल के साथ बिना महिला पुलिसकर्मी के साथ शराब की खोजबीन करने के लिए पहुंचे थे। वही खुशबू कुमारी ने एलटीएस पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि घर में घुसकर हर एक जगह शराब की छानबीन कर रहे थे तो उस समय सिर्फ घर में महिलाएं थी। जब पुलिस घर में घुसे तो पति शंकर कुमार घर में आया तो मध निषेध पदाधिकारी मारपीट कर 25 हजार रुपैया एवं गले में पहनें चेन घर से गैस चूल्हा लेकर जाने लगा तो मना करने पर पदाधिकारी ने हाथ उठाया तो इसी पर सभी घर की महिलाएं भड़क गई और उक्त पदाधिकारी को भगा दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तिलाठी गांव अवस्थित शराब विक्रेता के यहां छापामारी करने गए थे, शराब नहीं मिला तो महिलाओं के द्वारा बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया। उक्त मामले को अपने अस्तर से छानबीन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom