नगर परिषद तेघड़ा के जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी गई कंबल
कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही एक सहारा होता है। एक ओर ठिठुरती ठंढ़ में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग चैन के नींद सोते हें। तो दूसरी तरफ आज भी बेसहारों एवं साधन विहीन लोगों की जिंदगी कैसे गुजरती होगी ।ऐसे लोगों के सहयोग में आने वाले व्यक्ति ही सच्चा समाज सेवी कहलाते हें । तेघड़ा नगर परिषद के निवर्तमान उप उप मुख्य पार्षद समाजसेवी सुरेश प्रसाद रोशन ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हें ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके रविवार को भी उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों मदद करना मेरी नियती में शामिल है । उन्होंने कहा कि मैं यह निश्चय किया हुं कि जितना हो सके असहायों को ठंड के प्रकोप से बचाऊंगा उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत 10 साल से करते आ रहा हूं इस वर्ष लगभग 3000 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर चुका हूं आवश्यकता पड़ने पर आगे भी करूंगा। कंबल वितरण को लोगों ने सराहनीय कदम बताया।


