फ्रेंड्स टू सपोर्ट सोसाइटी के द्वारा देवघर के कारा में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे राम जी सूर्य कलाराम जी फाउंडेशन की टीम।
अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)
रक्तदान के क्षेत्र में काम करते आ रही झारखंड देवघर की संस्था फ्रेंड्स टू सपोर्ट के समीर जी के आमंत्रण पर मधुपुर जेल पहुंचे सूर्यकला रामजी फाउंडेशन टीम के सक्रिय सदस्यों ने अपना अपना रक्तदान कर बेगूसराय के सूर्य कलाराम जी फाउंडेशन का सम्मान बढ़ाया। टीम के तरफ से बेगूसराय फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार के द्वारा इस रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में पहला रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर में मधुपुर के एसडीओ आशीष अग्रवाल,जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद, कारगिल योद्धा एस. एन. दुबे ने बेगूसराय की संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन को भोलेनाथ की तस्वीर और शॉल से सम्मानित किया झारखंड के मधुपुर में SRF को मिला ये सम्मान SRF के साथियों की मेहनत,लगन का परिणाम है | मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- -: 9534457880


















