Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रक्तदान के क्षेत्र में जयमंगला वाहिनी परिवार को देवघर में किया गया सम्मानित

*रक्तदान के क्षेत्र में जयमंगला वाहिनी परिवार को देवघर में किया गया सम्मानित*

उप कारा,मधुपुर,देवघर के 6 थे स्थापना दिवस पर सोमवार 16 जनवरी को कारा परिसर में फ्रेंड्स टू सपोर्ट टीम के सहयोग से वे कारा पदाधिकारियों व कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्रवाल जी थे।रक्तदान शिविर में बिहार के बेगूसराय ज़िले के रक्तदान के क्षेत्र में चर्चित जयमंगला वाहिनी परिवार को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन,कार्यपालक दंडाधिकारी मधुपुर विनय पांडेय,जेल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुडाकेश ने संयुक्त रूप से मोमेंटो व सॉल दे के जयमंगला वाहिनी परिवार को सम्मानित किया।सम्मान ग्रहण के बाद सुमित ने बताया कि सम्मान मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है उस कार्य के प्रति।बिहार के बाहर झारखंड ज़िले में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद जयमंगला वाहिनी परिवार के जिला अध्यक्ष सौरभ ने कहा वाहिनी परिवार को गर्व है अपने रक्तवीर व रक्तवीरांगना पर जो रक्तदान कर किसी की जान बचाने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।वहीं पर अवनीश व शिवम ने बताया कि रक्तदान करने का एक फायदा ये भी है कि रक्तदान के बाद किन्हीं का जान बचता तो है ही साथ ही ये पता चल जाता कि स्वयं आप स्वस्थ है या नहीं।

वहीं पर प्रशांत, प्रभाष व राजन जी ने बताया कि रक्तदान करने वाले लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता ही है।साथ ही साथ हृदय रोग के खतरे को कम करता है।














अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- 9534457880

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom