Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मुख्य पार्षद उप-विजेता नीलम देवी के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी गई कंबल

मुख्य पार्षद उप-विजेता नीलम देवी के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी गई कंबल

आरएम न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा  बेगूसराय

कहा जाता है  कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही एक सहारा होता है। एक ओर ठिठुरती ठंढ़ में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग चैन के नींद सोते हें। तो दूसरी तरफ आज भी बेसहारों एवं साधन विहीन लोगो कष्टमय  जिंदगी जीने को मजबूर हैं ।ऐसे लोगों के सहयोग में आने वाले व्यक्ति ही सच्चा समाज सेवी कहलाते हें ।


तेघड़ा नगर परिषद के निवर्तमान उप उप मुख्य पार्षद समाजसेवी सुरेश प्रसाद रौशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंद लोगों के बीच 3 हजार से अधिक की संख्या में कंबल का वितरण किया जा चुका है। ताकि जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। मंगलवार को श्री रौशन प्रसादअग्रवाल की धर्मपत्नी तेधड़ा नगर परिषद चेयरमैन पद की उप विजेता रही समाजसेवी नीलम देवी ने वार्ड संख्या 5 के अलावे भी  सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया उन्होंने कहा कि गरीबों और असहायों को  मदद पहुंचाना मेरी परम कर्तव्य है। और यही मेरा धर्म भी है । उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत कोई बड़ा मायने नहीं रखता। हम सदैव नगर वासियों की सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहूंगी।  मैंने यह निश्चय किया हुं कि जितना हो सके  असहायों को ठंड के प्रकोप से बचाऊंगी मौके पर पूर्व पार्षद सुरेश प्रसाद रौशन, मारवाड़ी सम्मेलन समाज के सुशील कुमार केजरीवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। लगातार किए जा रहे कंबल वितरण को लेकर पूरे नगर परिषद क्षेत्र के लोगों द्वारा इस कदम को प्रशंसनीय कदम बताया जा रहा है ।






अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -: 9534457880






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom