तेघड़ा सहित बेगूसराय के 6 सहकारी समितियों में चुनाव की अधिसूचना जारी
राज्य निर्वाचन आयोग पटना के द्वारा बेगूसराय जिले के कुल 6 साधन सहकारी समिति में प्रबंध कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन करने का निर्देश जारी किया गया है । जिसके तहत 13 फरवरी सोमवार को मतदान की प्रक्रिया होगी। जिले के 6 सहकारी समितियों में तेघड़ा प्रखंड के बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड, बेगूसराय प्रखंड के सरस्वती सहकारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड बेगूसराय, अशोक नगर सहकारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, वार्ड संख्या 4 सहकारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, जनता सहकारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड एवं बखरी प्रखंड के बखरी सहकारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड आदि शामिल है।जिसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 9 जनवरी 2023 को संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया जा चुका है। तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी सहकारी शीत भंडार लिमिटेड के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी होने के पश्चात निर्वाचन के कार्य की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिसके तहत 17 जनवरी को निर्वाचन प्रपत्र ई 1 में सूचना का प्रकाशन होगा 01 फरवरी और 2 फरवरी को पूर्वाहन के 11 बजे से 3: बजे तक नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। 3 फरवरी को दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 6 फरवरी को नामांकन वापसी के निर्धारित समय उपरांत अभ्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। जबकि 13 फरवरी को पूर्वाहन के 7: बजे से अपराहन के 4:30 बजे तक विधिवत मतदान की प्रक्रिया होगी मतदान की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना का कार्य भी संपन्न कर लिया जाएगा। 15 फरवरी को निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति होगी। उन्होंने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी समिति के लिए अनुसूचित जाति के लिए 2 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 2 एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित किए गए हें उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति अर्थात 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -: 9534457880



















