बेगूसराय तेघड़ा के आर्य समाज मंदिर में आर्यन आनंद के 10 वीं जन्मदिन पर यस हवन यज्ञ का आयोजन ।
अशोक कुमार ठाकुर ,तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा पुरानी बाजार अवस्थित प्राचीन आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को देवानंद आर्य के जेष्ठ पुत्र आर्यन आनंद के 10 वीं जन्मदिन के शुभ अवसर पर यस हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें परिजनों ,शुभचिंतकों एवं आर्य समाज से जुड़े लोगों ने हवन-यज्ञ के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने। इस शुभ अवसर पर मुख्य यजमान देवानंद आर्य उनकी धर्मपत्नी ममता कुमारी ने विधि विधान के साथ यज्ञ कुंड में आहुति डालकर अपने पुत्र की दीर्घायु होने की कामना की। वहीं पुरोहित बने पवन आर्य ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे लोग बड़े ही सौभाग्यशाली होते हें ।
जिन्हें यज्ञ करवाने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। जो व्यक्ति अपने या अपने परिजनों के जन्मदिन पर यज्ञ - हवन करवाते हें वे यशस्वी ,दीर्घायु ,प्रभावशाली एवं स्वाबलंबी होने के साथ ही उन्हें सदैव सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है आर्य समाज से जुड़े आर्यन आनंद के दादा रामलगन ठाकुर ने कहा कि यज्ञ - हवन ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज से करोना जैसे संक्रमण - महामारी दूर करने के साथ ही मन की शुद्धि तथा वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है । उन्होंने हर घरों में विभिन्न अवसरों पर यज्ञ - हवन-पूजन आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया । मौके पर यजमान सत्यदेव साह, राम लगन ठाकुर, पुरोहित पवन आर्य, दिनेश ठाकुर, हीरालाल महतो, अमरजीत कुमार, आदित्य , स्मृति, सास्वत के अलावे अन्य लोगों ने हवन यज्ञ में भाग लिया



