तेघड़ा थाना क्षेत्र में चाय दुकानदार की हत्या तहकीकात में जुटी पुलिस
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघरा थाना अंतर्गत गौड़ा एक हरिद्वार एनएच 28 के समीप कई सालों से चाय एवं नाश्ता की दुकानदारी करते आ रहे चाय दुकानदार की हत्या शुक्रवार की रात दुकान पर ही अपराधियों द्वारा कर दिया गया। जिसकी भनक होने पर परिजन एवं आसपास के ग्रामीण दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार की लाश दुकान के पास पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शब को अपने कब्जे में कर के बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक की पहचान गौरा एक वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय लखन राय के लगभग 40 वर्षीय पुत्र फूल कुमार राय के रूप में हुई। बताया गया कि फूल कुमार राय कई वर्षों से एनएच 28 के बगल में अपना चाय - नाश्ता की दुकान चलाते आ रहा था। जिसे अपराधियों द्वारा रात में निर्मम हत्या की गई। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की शिनाख्त करने पहुंचे और लोगों से घटना के सिलसिले में पूछताछ की। बताया जाता है कि मृतक अविवाहित था। छोटा भाई अरुण कुमार राय का भी 2 वर्ष पूर्व रोड हादसा में मौत हो गया था जिसे दो पुत्र और एक पुत्री पुत्रि है। घटना के सिलसिले में पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के तरफ सेअब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन तहकीकात में जुटी हुई है।



