रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एबीपी ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् तेघड़ा नगर इकाई के द्वारा शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद, के नारों के बीच उनका पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री पर मुकदमा करने एवं उनके इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि शिक्षामंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बुधवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कहा था कि रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है। मौके पर नगर अध्यक्ष अंकेश कश्यप ने कहा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के द्वारा रामचरित्र मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कतई बर्दाश्त नही करेगा यह हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है।
मौके पर कुमार रवि एवं रोहित राज ने कहा शिक्षा मंत्री सस्ती लोकप्रियता व कुंठित मानसिकता के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारों पर बार बार हिन्दू संस्कृति व हिंदुओं के रामचरित्र मानस जैसे पवित्र ग्रंथ का अपमान कर हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जो परिषद कभी बर्दाश्त नही करेगी। नगर मंत्री गोविंद कुमार एवम सत्यम कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री अपने बयान को वापस लेते हुए, शीघ्र माफी मांगे और भविष्य में इस प्रकार के आपतिजनक बयान देने से बाज आये अन्यथा परिषद प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर गोविंद, विकास, रोहित, सत्यम, रवि, जय अनमोल, सोनू, शुभम, सुधीर, राधे, विवेक, सिकंदर, सत्यप्रकाश, राजा, अंकेश, राहुल, आलोक, नितेश एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे



