जयंती पर याद किए गए पूर्व मंत्री कॉमेड चंद्रशेखर सिंह
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गौरा शाखा के द्वारा पूर्व मंत्री कॉ चंद्रशेखर सिंह की जयंती और। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कर्ताओं द्वारा सुबह में प्रभात फेरी निकाला गया। फिर सैदपुर टोला अमरनाथ राय के दरवाजे पर पार्टी का झंडा तोलन सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राज नंदन राय ने किया झंडोत्तोलन के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बेगूसराय को वामपंथियों का गढ़ बनाने में कॉमरेड चंद्रशेखर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी चंद्रशेखर सिंह ने बिहार के शोषित एवं पीड़ितों लोगों की आवाज थे। उनकी खासियत उनके ओजपूर्ण भाषण से आम लोग आंदोलित हो जाते थे।
जिसका फलाफल तेघड़ा विधानसभा एक जमाने में मिनी मास्को के नाम से जाना जाता था और तेघड़ा विधानसभा पर 1962 से 2010 तक वामपंथियों का ही कब्जा रहा ।शाखा मंत्री अमरनाथ राय बबलू ने कहा की कॉमरेड चंद्रशेखर गरीबों शोषित के मसीहा थे लोगों के हित में कई ऐतहासिक काम किए ,वही छात्र नेता अतुल राय अंजान ने कहा कि भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी एक नाम नही बल्कि गरीबो ,शोषितो, मजदुरो और किसानो का आवाज़ है उनके हक के लिए पार्टी हर लराई लड़ने को तैयार है।मौके पर पुर्व शाखा मंत्री रघुवंश सिंह,रजनीकांत सिंह,मंगल ठाकुर चुम्मन महतो,रामशंकर ठाकुर,लक्ष्मी शर्मा,वार्ड सदस्य योगेन्द्र पासवान,राम आधार पासवान, अमिर साह आदि मौजूद थे।





