Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रखण्ड स्तरीय दक्ष तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

प्रखण्ड स्तरीय दक्ष तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय के मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय दक्ष तरंग स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र पांडेय,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष साकेत सुमन और विभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से की।


इस प्रतियोगिता में (17 आयुवर्ग) 100 मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय रजाकपुर के मोहम्मद सहबुल प्रथम,सियालषण  प्लस टू समसा सिंटू कुमार द्वितीय,बालिका वर्ग 100 मीटर में शिल्पा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर

प्रथम,सफीना कुमारी माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर द्वितीय,(14आयुवर्ग) 800मीटर दौड़ में बादल कुमार प्लस टू कन्या पहसारा प्रथम, संतोष कुमार मध्य विद्यालय समसा द्वितीय, बालिका वर्ग में प्रियांशु कुमारी पहसारा वभनगामा प्रथम,प्रीति कुमारी मध्य विद्यालय समसा द्वितीय,(17आयुवर्ग)800मीटर दौड़ में मो आलम उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपुरा प्रथम,सिंटू कुमार प्लस टू समसा द्वितीय, बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी प्लस टू समसा प्रथम,शबनम खातून प्लस टू रजाकपुर द्वितीय,(19आयुवर्ग) बालक बर्ग 800 मीटर में सुमित कुमार प्लस टू समसा प्रथम,ललन कुमार प्लस टू समसा द्वितीय, बालक (19आयुवर्ग) 100मीटर  में अमनप्रीत भारती प्लस टू समसा प्रथम, मोहम्मद मुजम्मिल प्लस टू सैदपुर द्वितीय,(19आयुवर्ग) 800मीटर बालिका में गुड़िया कुमारी प्लस टू समसा प्रथम,रूबी कुमारी प्लस टू समसा द्वितीय,(14आयुवर्ग)100 मीटर बालक वर्ग में सोनू कुमार कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी प्रथम,संतोष कुमार मध्य विद्यालय नावकोठी द्वितीय, बालिका जीनत प्रवीण उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर प्रथम,हेमा कुमारी

मध्य विद्यालय डफरपुर द्वितीय,हाई जंप (14 बालिका) नीशु कुमारी एपीएस नावकोठी प्रथम,आरती कुमारी प्लस टू समसा द्वितीय, बालक गौरव कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूर्वी डफरपुर प्रथम, संतोष कुमार मध्य विद्यालय नावकोठी द्वितीय (17बालिका) शिल्पा कुमारी प्लस टू चकमुजफ्फर लक्ष्मी कुमारी प्लस टू समसा द्वितीय,(17बालक) अमनप्रीत भारती बौधू  सिंह प्लस टू पहसारा प्रथम, ऋषिकेश कुमार   एपीएस प्लस टू नावकोठी द्वितीय,बालिका वर्ग में बसंती कुमारी मध्य विद्यालय पहसारा प्रथम, ज्योति कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुज़फ़्फ़र द्वितीय,हाय जम्प सुमित कुमार प्लस टू समसा प्रथम,सिंटू कुमार प्लस टू समसा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मण्डल में  जिला पर्यवेक्षक अर्णव पंकज,अमरेश अंशु, प्रखण्ड से राधारमण पोद्दार,गणेश झा,सरोज साहनी,संजय कुमार और  अभय कुमार चौधरी के देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom