Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

टेंपो व बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल,दो की हालत गंभीर

तेघड़ा थाना क्षेत्र में फिर टेंपो व बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल,दो की हालत गंभीर


संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट तेघड़ा

(बेगूसराय)

तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 कैची मोड़ पर सोमवार को करीब 1: दिन में एक टेंपो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना को फोन किया र तेघर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर  गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा लाया गया जहां गंभीर स्थिति देखते हुए तीनों घायलों को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव कुमार के द्वारा  प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि टेंपो दलसिंहसराय से जीरोमाइल की तरफ जा रही थी वही दोनों मोटरसाइकिल सवार तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज करवा कर मोटरसाइकिल से आधारपुर गांव जा रहा था ।  जहां काफी तीव्र गति से टेंपो दलसिंहसराय से आ रही थी संतुलन खोने की वजह से मोटरसाइकिल और टेंपो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई ।


स्थानीय लोगों के द्वारा तेघड़ा थाना फोन किया गया । घटना स्थल पर तेघड़ा थाना की पुलिस पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया । टैंपू पर कुल चार व्यक्ति सवार थे जिसमें एक व्यक्ति को काफी गंभीर चोटें आई है और तीन व्यक्ति को हल्का-फुल्का चोट आई वह तीनों व्यक्ति घटनास्थल से ही अन्यत्र चला गया। घटनास्थल से टेंपो का ड्राइवर टेंपो लेकर फरार हो गया । वही टैंपू पर सवार घायल व्यक्ति की पहचान चिल्हाय पंचायत के अंबा गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी स्वर्गीय रामखेलावन यादव का 50 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई। और मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति जिनकी पहचान बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी रामचंद्र सिंह के 52 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह निपानियां मघुरापुर के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता के रूप में हुई। दूसरे घायल व्यक्ति विनय कुमार सिंह के भगिना आधारपुर पंचायत निवासी दीपक कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र प्रेमलेंदु कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विनय कुमार सिंह जो निपानिया मधुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया थे ।
लगभग तीन महीना पहले बरौनी वाटिका चौक पर मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे उसी के इलाजक्रम में तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल आए थे यहां से इलाज करा कर अपने भगिना के साथ अपनी बहन के यहां आधारपुर जा रहे थे इसी क्रम में एनएच 28 कैंची मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए पैर में काफी गंभीर चोटे आई है और इनके भगना को भी गंभीर चोट लगी है । तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल व्यक्ति को बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom