पैक्स अध्यक्षों ने डीएम से मिलकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैक्स अध्यक्षों ने जिला पदाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।डीएम सह प्रशासक दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक बेगूसराय के सभी पैक्स अध्यक्षों को आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि रैयत एवं गैर रैयत सभी किसानों से सरकारी दर पर धान क्रय किया जाएगा। पैक्स जैसे ही चावल की आपूर्ति बिहार स्टेट फूड कॉरपोरेशन को करेगा बीएसएफसी के द्वारा एक प्राप्ति रसीद दिया जाएगा, जिसके आधार पर तुरंत सभी पक्षों का क्रेडिट लिमिट सीसी बढ़ा दिया जाएगा। पैक्स अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से सकारात्मक बातचीत हुई जिसमें उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।उन्होंने प्रखंड के दो पंचायत नावकोठी के किसानों के इच्छानुसार हसनपुर बागर पैक्स से सेटिंग किया गया।वहीं महेश्वारा को पहसारा पूर्वी पैक्स में टैग किया गया है।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि किसान थोड़ा संयम रखें। अधिप्राप्ति का कार्य अवधि 15 फरवरी तक है।सभी किसानों को सरकारी योजना के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिया जाएगा। मौके पर महेश महतो हसनपुर बागर, शंकर महतो रजाकपुर, संजय कुमार पसारा पूर्वी, मनोहर कुमार विष्णुपुर, अशोक कुमार समसा, अरुण सिंह महेश्वारा सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।



