अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में ऑक्सीजन प्लांट का किया गया दोबारा मौका डील ।
अशोक कुमार ठाकुर , तेघड़ा (बेगूसराय)
एक बार फिर कोविड-19 लोगों को डरा रहा है।चाइना से कोविड-19 के नये वैरिएंट को बेकाबू होने के खबरों से पूरे देश में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। करोना की चौथी लहर की आहट के बीच अब स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।जिसके तहत तैयारियों को लेकर मंगलवार को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में पासा ऑक्सीजन गैस प्लांट की दोबारा मॉक ड्रिल की गई।
ऑक्सीजन प्लांट को चलाया गया और बेड तक उसके ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है या नहीं इसकी जांच की गई। बताया गया कि प्लांट सुचारू रूप से काम कर रही है। बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति भी हो रही है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामकृष्ण एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि। तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में करोना से निपटने को लेकर अस्पताल पूरी तरीके से सक्षम है। यहां 500 एलपीएम ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्लांट चालू हालत में है।
जरूरत के अनुसार कोविड-वार्डों में वेड भी उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सामान्य वार्ड एवं वेडों का भी इसके लिए उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवा,डॉक्टर , नर्स,मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावे अन्य संसाधन उपलब्ध है। ताकि आने वाले समय में करोना से लड़ने के लिए अनुमंडल अस्पताल बिल्कुल तैयार मिल सके।





