Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा में कॉन्ग्रेस पार्टी की 138 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई

तेघड़ा में कॉन्ग्रेस पार्टी की 138 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई ।  

तेघड़ा(बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सभागार में  बुधवार को कांग्रेस पार्टी की 138 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक पार्टी के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष  महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में  आयोजित की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावे पंचायत स्तर के  पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदेश कमेटी के श्याम किशोर राय, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार एवं नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर इसकी शुरुआत की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश  के श्याम किशोर राय ने कहा कि  भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी देश हित की आवाज उठाने के लिए शुरू से ही  संकल्पित रहा रहा है। जिसकी बदौलत पार्टी की पहचान सादगी और सच्चाई के प्रतीक रहा है। वर्तमान समय में पार्टी के सामने देश हित में कई चुनौतियां सामने है जिसे पार्टी अपने सांगठनिक मजबूती के साथ ही देश की जनता के हक हुकूमत की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है।

आज पार्टी 138 वर्ष की हो गई है। इस पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी कॉन्ग्रेस 28 दिसंबर 1885 को बनी। पार्टी आजादी से पहले इसका राजनीतिक स्वरूप एक जन आंदोलन का रहा जो देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराने में पार्टी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता मौके पर वरिष्ठ नेता सह राज्य प्रतिनिधि श्याम किशोर राय, निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार,नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह,रामचरित्र सिंह, बद्री सिंह, सरोज कुमार पासवान, अताउर रहमान,रणधीर मिश्रा, रामबाबू साह, नव निर्वाचित वार्ड प्रतिनिधि रौशन कुमार, अमरजीत कुमार  , ब्रजकिशोर चौधरी, मृत्युंजय सिंह, उमेश सिंह के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom