श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ की भव्य आयोजन हेतु जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण के बीच हुई बैठक।
श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। बताते चलें कि ये श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव स्थित केलाबाड़ी में आयोजन किया जाएगा। यह यज्ञ दिनांक 23 अप्रैल 2023 से लेकर 2 मई 2023 तक चलेगी ।
श्री महाविष्णु यज्ञ के आयोजन को भव्य रूप देने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष सिंह ने की जबकि संचालन सरपंच अरविंद कुमार सिंह ने किया। विदित होगा कि पूर्व में एक कमिटी बनाई गई थी जिसमें (
संरक्षक ) श्री श्री 108 महामंडलेश्वर (त्यागी बाबा) श्री गोपाल दास महाराज, (अध्यक्ष) श्री अर्जुन सिंह ,(उपाध्यक्ष) तेयाय निवासी श्री बमबम कुमार पाठक, निपनियां निवासी अधिवक्ता सह पत्रकार श्री विरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर श्री शालीग्राम सिंह, अमरौर पंचायत के श्री नवीन सिंह, बरौनी नगर परिषद के श्री अरविंद चौधरी, श्री सुबोध सिंह , बरौनी 01 पंचायत के श्री जयप्रकाश कुमार , वहीं ( संयोजक) बरौनी तीन पंचायत के सरपंच श्री अरविन्द कुमार सिंह, ( सचिव) बरौनी 01 पंचायत के श्री सुरेन्द्र कुमार महतो, ( सह संयोजक) बेगूसराय के मिडिया दर्शन के ब्यूरो चीफ श्री पंकज मिश्रा, बरौनी नगर परिषद के श्री रौशन मिश्रा व श्री मनीष कुमार मिश्र , बीहट नगर परिषद के श्री विपिन राय, ई-रिक्शा चालक संघ के बेगूसराय ईकाई के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार अकेला,(मिडिया प्रभारी) बरौनी नगर परिषद के पत्रकार महंत श्री रामजीवन श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ को लेकर हजारों श्रद्धालुओं के मौजूदगी में ध्वजारोहण 7 नवंबर को किया गया। इस श्री महाविष्णु यज्ञ में सैकड़ों देवी देवता का मूर्तियां इस यज्ञ का चार चांद लगानें हेतु बनाया जायेगा। यज्ञ में अयोध्या धाम वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका देवी राधिका जी के मुखारविंद से श्रद्धालु भक्ति मय श्री राम कथा का रसापान का आनंद उठा पाएंगे वहीं वही बच्चों एवं श्रद्धालुओं के मनोरंजन को लेकर विभिन्न तरह के झूले, तथा दुकानों के साथ ही मीना बाजार जो मेला के शोभा मांन को बढ़ाएगी। मेला सेंट्रल कमेटी के व्यवस्थापक अधिवक्ता सह पत्रकार अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न तैयारी समिति के गठन एवं बेहतर विधि व्यवस्था संधारण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बरौनी एक के मुखिया पंकज सिंह, बरौनी 3 के मुखिया अमलेश कुमार राय, पूर्व मुखिया रामपुकार चौरसिया,सरपंच अरविंद कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावे सभी कमिटी के सदस्य मौजूद थे।




