इंडसइंड बैंक के मैनेजर रवि गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप करोड़ों रुपया लेकर हो फरार, लीगल मैनेजर ने की पुष्टि कहा अब तक मिली है 20 आवेदन की जा रही है जांच।
नवादा के इंडसइंड बैंक के मैनेजर रवि गुप्ता पर लगाए गंभीर आरोप करोड़ों रुपया लेकर हो गए फरार, गबन का आरोप बैंक के मैनेजर पर लगा है। जिसके बाद से बैंक मैनेजर फरार हैं। यह मामला थाना रोड स्थित इंडसइंड बैंक (IndusInd bank) का है। बताया जा रहा है कि इंडसइंड बैंक से लगभग 20 लोगों ने लोन पर वाहन लिया था। हालांकि अब मामला की जांच की जाएगी तो करोड़ों रुपया गबन का भी मामला सामने आ सकता है। पटना से पहुंचे जिगर मैनेजर ने बताया कि 20 आवेदन आया है लगभग 20 लाख रुपया गवन कि मामला भी सामने आ रहा है। धीरे-धीरे आवेदन आने का सिलसिला जारी है बैंक से NOC की मांग की गई तो बैंक मैनेजर द्वारा कहा गया कि दो-चार दिनों में NOC दे देंगे।
लोगों को लगातार टालमटोल करते जाने लगे और एक दिन मैनेजर बैंक छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया और किसी भी ग्राहकों को एनओसी प्राप्त नहीं हुआ। ऋणधारी संतोष सिंह से 40 हजार, रामजी यादव से 22 हजार और श्यामसुंदर चौधरी से 54 हजार राहुल कुमार का 375000 आदि कई कि लोगों का इसी तरह पैसा लेकर मैनेजर फरार हो गए सभी लोगों ने इसकी शिकायत लीगल मैनेजर को किया हैःसहित लगभग 20 ऋण धारियों से बैंक मैनेजर निजी खाते में रुपए मंगाकर फर्जीवाड़ा कर फरार हो गए हैं। इस प्रकार लगभग 20 लाख रुपए का गबन कारो बैंक मैनेजर पर लगा है।इंडसइंड बैंक के लीगल मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि ऋणधारियों की शिकायत के बाद मुझे पटना से जांच के लिए भेजा गया है। मामले की शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि बैंक मैनेजर रवि गुप्ता द्वारा निजी खाते में सभी ऋणधारियों से रुपए मंगा लिया गया और उन्हें फ़र्जी रसीद थमा दिया गया। अभी मेरे पास लगभग 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं। फिलहाल बैंक मैनेजर फरार है जांच के बाद आरोपी बैंक मैनेजर पर गबन करने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।





