Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने किया तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण

 कायाकल्प योजना के तहत राज्य स्तरीय टीम ने किया तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण

अशोक कुमार ठाकुर,तेघड़ा ( बेगूसरायभ)

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प व लक्ष्य योजना के तहत चयनित तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण राज्यस्तरीय दो सदस्य टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष, प्रसव प्रक्रिया, सभी तरह के कागजातों का जायजा लिया,टीम के सदस्यों ने सभी बिंदुओं पर 6 घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित  चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ भी की गई। टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष ,प्रसव प्रक्रिया के तहत मिलने वाले हर तरह की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
टीम में शामिल राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ प्रमोद कुमार एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था निपी के प्रतिनिधि मनीष कुमार 
 *अस्पताल की गुणवत्ता की हुई मैपिंग* 
मैपिंग में 8 तरह के मूल्यांकन का स्वरूप बनाए गए हें। जिसमें अस्पताल की आधारित संरचना, साफ सफाई व  स्वच्छता, हेल्थ स्टाफ की उपलब्धता, लेबर रूम के अंदर आवश्यक मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता, ऑपरेशन थिएटर की भी  मैपिंग की गई ।

 *उपस्थित मरीजों व परिजनों से ली गई फीडबैक* 

निरीक्षण के दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीज व उनके परिजनों से भी फीडबैक ली गई।टीम ने मरीज के परिजनों से अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवहार के अलावा उपलब्ध दबा के संबंध में जानकारी ली परिजनों ने बताया कि यहां पर मिलने वाली सुविधाओं से वह पूरी तरह संतुष्ट हें।


 *तीन स्तरों से की जाती है रैकिंग* शांम

मुख्य रूप से अस्पताल के प्रसव कक्ष  व प्रसव प्रक्रिया तथा ऑपरेशन थिएटर को इस कार्यक्रम के मानक के रूप में चिन्हित किया गया है।

 *कायाकल्प के मानक का आधार*

1 अस्पताल का आधारभूत संरचना 2, साफ सफाई एवं स्वच्छता , 3 जैविक कचरा निस्तारण , 4 संक्रमण रोकथाम ,5 अस्पताल की अन्य सहायक प्रणाली,  6 स्वच्छता एवं साफ सफाई का बढ़ावा देना

 *पुरस्कार पाने की प्रक्रिया* 

निरीक्षण के बाद राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट केंद्रीय टीम को भेजी जाती है। तत्पश्चात केंद्रीय टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर क्वालिटी की जांच के उपरांत 70% लक्ष्य प्राप्त होने पर अस्पताल को 1 लाख रुपया  नगद राशि व प्रशस्ति प्रमाण पत्र देने का प्रावधान है।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामकृष्ण, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार, लेखापाल विनय कुमार सिंह, बीसीएम सिंधु कुमारी, डॉ गौरव कुमार, डॉक्टर संजय चौधरी, स्थापना के मोहम्मद शहंशाह, नारायण चंद्र गुप्ता के अलावे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom