शराब माफियाओं को अब तेघड़ा थाना क्षेत्र में खैर नहीं थाना पर स्वदेह होकर देना होगा उपस्थिती
बिहार के बेगूसराय जिले अंतर्गत तेघड़ा थाना परिषद में अब शराब माफियाओं को खैर नहीं बृहस्पतिवार को
थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में थाना क्षेत्र के शराब माफियाओं, शराब पीकर समाज में उत्पात मचाने वाले, शराब पीने और पिलाने वाले को स्वदेह उपस्थित होकर इस से संबंधित किसी भी तरह के असंबैधानिक कार्य नहीं करने को लेकर इकरार नामा करना पड़ा।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डीजीपी साहब के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के शराब में संलिप्त सभी लोगों को हिदायत दी गई है
कि शराब से संबंधित किसी भी तरह से संलिप्त पाए गए तो खैर नहीं।
मौके पर तेघरा थाना अध्यक्ष समेत अन्य चौकीदार समेत पुर्व से चिन्हित शराब कारोबारी व पीने वाले मौजूद थे।









