Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा थाना के अपराध अभिलेख में दर्ज नामित लोगों को थाना परिसर में कराई गई परेड।


तेघड़ा थाना के अपराध अभिलेख में दर्ज नामित लोगों को थाना परिसर में कराई गई परेड।
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)

बरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को तेघरा थाना में दर्ज प्रतिबंधित शराब के मामले से जुड़े एवं अन्य अपराध के कारण अपराध अभिलेख के आधार पर पंजी में दर्ज लोगों को थाना परिसर में बुलाकर सत्यापन किया गया। यह परेड क्षेत्र के अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक विधि व्यवस्था संधारण के तौर पर देखा जा रहा है।


इस परेड के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया है कि शराब से जुड़े कारोबारियों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाह है। परेड के दौरान पंजी में शामिल लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनके आचरण की जांच भी की गई।

इस दौरान थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने थाना परिसर में उपस्थित दागी व्यक्तियों को सही तरीके से जीवन जीने की सलाह देते हुए बताया कि शराब बंदी के बावजूद कुछ तत्व चोरी छुपे प्रतिबंधित शराब को बनाने व बेचने से बाज नहीं आ रहे है। वैसे तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाहें रहेगी और वैसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

उपस्थित लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर  समाज में आप लोगों की भूमिका अमन चैन एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में हस्तक्षेप करने एवं अच्छे चाल चलन पर मूल्यांकन के उपरांत इस पंजी  से नाम हटाया भी जा सकता है। इस सत्यापन परेड में 100 की संख्या में लोग उपस्थित हुए। मौके पर एएसआई लालबाबू राय, थाना कर्मी पिंकू कुमार, मोहम्मद सुल्तान के अलावे अन्य क्षेत्र के चौकीदार मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom