Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नावकोठी थाने में हुआ शराब गुण्डा परेड का आयोजन

 नावकोठी थाने में हुआ शराब गुण्डा परेड का आयोजन 


नावकोठी/बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी थाना में डीजीपी बिहार के निर्देशानुसार गुरुवार को शराब गुंडा परेड का आयोजन करवाया गया। इसमें उपस्थित सभी से शराब ना पीने,उत्पादन और बिक्री बिल्कुल नहीं करने का सख्त संदेश दिया गया।


इस दौरान शराब के पूर्व कारोबारी या शराब के सेवन करने वाले लगभग 50 व्यक्ति थाना परिसर में मौजूद थे।सर्किल इंस्पेक्टर संजय सिंह ने सभी शराब कारोबारी को समझाते हुए कहा इसके बदले कोई और काम करो, जिससे पैसा के साथ प्रतिष्ठा भी मिलेगा।अब आगे इस कारोबार में यदि लिप्त पाए गए तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने सभी को समझाते हुए शराब ना पीने,उत्पादन और बिक्री नहीं करने की शपथ दिलाई।उन्होंने प्रखंड में सभी शराब के कारोबारियों को सख्त संदेश दिया की शराब से संबंधित किसी भी तरह के कारोबार में संलिप्त पाए गए तो खैर नहीं। थाना परिसर में मनीष कुमार उर्फ चिंटू, गणेश कुमार,कमलेश कुमार सिंह,शिवम कुमार,देवेंद्र यादव,धारो झा,कुणाल गौतम,राहुल कुमार,मंत्रेश मिश्रा सभी महेश्वाड़ा।भंवर लाल महतो,रामचंद्र महतो,बबलू पासवान, प्रमोद सदा सभी समसा। प्रमोद सदा टेकनपुरा।सकलदेव मोची,अजय कुमार,प्रशान्त कुमार,रवि शंकर कुमार सभी वृंदावन।संतोष कुमार, शैलेंद्र चौधरी,देवेंद्र पासवान,छोटन चौधरी, राम प्रकाश चौधरी,नरेश चौधरी,महेश साहनी सभी गौरीपुर।मुरारी कुमार, रमेश सिंह,सुरेश सिंह, विकास चौधरी सभी पहसारा।राहुल कुमार अर्जुन साहनी,लक्ष्मी साहनी सभी हसनपुर बागर।राजेश पासवान, बैजू साहनी,भागो सहनी, रामकिशन चौधरी सभी रजाकपुर।छोटन साह, जगदीश साहनी,धर्मेंद्र साहनी,कोना देवी,राजेश साहनी,विकास कुमार सभी देवपुरा।अमलेश कुमार डफरपुर।शंकर साहनी शेखपुरा।हरेराम यादव ररिऔना।मंटून महतो गम्हरिया।सुधीर साहनी,मुरारी पाठक नावकोठी।इस दौरान एस आई खामश चौधरी, एएसआई अनिल कुमार मिश्रा और सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom