Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नावकोठी पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन।

 नावकोठी पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन।

नावकोठी/बेगूसराय संवाददाता

प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी के स्थानीय पंचायत भवन में ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं के निदान हेतु लगा जनता दरबार।मुखिया संघ के जिला महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष और स्थानीय मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू के द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।इसमें बिजली बिल और जन वितरण प्रणाली सहित अन्य जन समस्याओं से रूबरू होकर ऑन द स्पॉट निवारण करवाया गया। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानों से आमजन को सही समय पर अनाज का वितरण नहीं किए जाने की शिकायत मिलती रहती है।वहीं बिजली बिल ज्यादा आने के संबंध में शिकायत रहती है।प्रत्येक वार्ड के सदस्यों को जिम्मेदारी पूर्वक जनसमस्याओं का निराकरण करवाने पर बल दिया।साथ ही उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों से जन समस्याओं को एकत्रित कर संबंधित विभाग के द्वारा निष्पादन करवाने की अपील की। मौके पर बिजली फ्रेंचाइजी अनमोल कुमार,उप मुखिया विजय साहनी, वार्ड सदस्य महेश महतो, सुनीता कुमारी,सुधीर कुमार,संजीत कुमार, फुलेना महतो,मोहम्मद सलमान सहित कई गणमान्य


ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom