शराब पीकर झगड़ रहे चार व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी बाजार से चार शराबी गिरफ्तार।पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराबी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं।संध्या गश्ती के दौरान मोबाइल से गुप्त सूचना मिली कि नावकोठी बाजार में कुछ व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है।सूचना के सत्यापन के दौरान नावकोठी बाजार स्थित मछली मार्केट के बगल में कुछ आदमी झगड़ रहे थे। झगड़ते हुए चारों व्यक्ति को नावकोठी थाना लाया गया।इसमें मनीष कुमार ग्राम डफरपुर,मुकेश तांती ग्राम मंझौल थाना चेरिया बरियारपुर,विपिन शर्मा ग्राम नावकोठी और कल्लू पासवान ग्राम नावकोठी का ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाया गया।जांच के दौरान चारों व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि की गई।थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों व्यक्ति का ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार चारों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में एसआई खामश चौधरी, एएसआई अनिल कुमार मिश्रा और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।



