विदेशी शराब और देसी कट्टा के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
![]() |
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी से अंग्रेजी शराब और देसी पिस्टल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार।बिहार सरकार के द्वारा पूर्ण शराब बंदी के बावजूद शराब बरामदगी जारी। काली स्थान बूढ़ी गंडक नदी के बांध पर एक मोटरसाइकिल सवार बीच में 2 बोरा लादे हुए था। पूछने पर किराना सामग्री बताया।तलाशी के क्रम में विदेशी शराब ब्लू स्ट्रोक 375ml का 42 बोतल, इंपीरियल स्टाइल 180ml का 86 बोतल और मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस BR-09E9711 बरामद हुआ।दोनों व्यक्ति राजेश कुमार पिता रामदेव सिंह ग्राम नावकोठी और दूसरा व्यक्ति महात्मा साहनी पिता नारायण साहनी ग्राम नावकोठी को गिरफ्तार किया गया । दोनों व्यक्ति की तलाशी के दौरान महात्मा साहनी के कमर से एक देसी कट्टा और 8 एमएम का तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया गिरफ्तारी के बाद मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआई खामश चौधरी, एएसआई अनिल कुमार मिश्रा और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।



