मारपीट का मामला दर्ज
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर से मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज। रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर से रामकरण महतो पिता स्वर्गीय उमेश महतो ने चांदनी देवी पति जीत महतो,ओमप्रकाश महतो पिता स्वर्गीय अनिक महतो,आकाश कुमार पिता जीत महतो, नेहा कुमारी पिता जीत महतो, रामकुमार महतो पिता पलटन महतो, बबलू प्रसाद सिन्हा पिता स्वर्गीय कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा के ऊपर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें मारपीट के दौरान रामकरण महतो,हिना कुमारी और प्रीति कुमारी घायल हो गए।थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की मारपीट का मामला आया है जिसे दर्ज कर लिया गया है। जांचोंपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



