तेघड़ा व बरौनी नगर परिषद का चुनाव प्रचार थमा अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत।
तेघड़ा ( बेगूसराय)18 दिसंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में बरौनी व तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षद पद के रूप में खड़े प्रत्याशियों ने अंतिम दिन के चुनाव प्रचार में अपनी- अपनी पूरी ताकत झोंक दी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूर्व में ही मतदान के 48 घंटे पूर्व तक प्रचार-प्रसार की अनुमति दी थी जो प्रथम चरण के लिए यह समय सीमा 16 दिसंबर शुक्रवार को संध्या 5:बजे समाप्त हो गई। चुनाव वी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने खुद के वोट बैंक को सुरक्षित करने की जद्दोजहद में कोई कसर नहीं छोड़ा। क्षेत्र में रोड शो वाहन रैली से लेकर घर-घर जनसंपर्क के नजारे जहां-तहां दिखे।तेज आवाज वाले प्रचार वाहनों के आवाज शाम 5:बजे ही थम गया जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली। तेघड़ा मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी मनजुशा देवी ,उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी नसीमा खातून का संयुक्त रोड शो में निवर्तमान वार्ड पार्षद भूषण सिंह सहित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सशक्त कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में उनके समर्थको एवं शुभचिंतकों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्याशी के पक्ष में शोभायात्रा निकालकर मतदाताओं से उन्हें विजयश्री दिलाने का आशीर्वाद मांगा। वही मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी नीलम देवी के साथ ही उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी जीनत परवीन के पक्ष में भी निवर्तमान उप मुख्य पार्षद सुरेश रौशन, निवर्तमान वार्ड पार्षद महबूब आलम उर्फ कारी मुखिया सहित भारी संख्या में शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने क्षेत्र के विकास के लिए मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। वही मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी सोनाली भारती के पक्ष में पूर्व प्रमुख राम नरेश सिंह एवं निवर्तमान पार्षद कन्हैया कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी शोभायात्रा के तहत रोड शो किया गया।और तेघरा नगर परिषद क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए उन्हें जिताने का आग्रह किया। मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी शालिनी देवी, सुशीला देवी, अझली देवी , रेहाना खातून के रोड शो में समर्थकों ने मतदाताओं से विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। वही उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी प्रियम देवी के समर्थन में कांग्रेसी नेता दीपक कुमार सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनके समर्थक और शुभचिंतकों ने भी मतदाताओं से उन्हें विजय श्री दिलाने का आशीर्वाद मांगा । वहीं उप मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार रागिनी देवी के पक्ष में समाजसेवी संतोष राय के साथ रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, सोनी देवी देवी के रोड शो में अलख निरंजन सिंह उर्फ पुतुल बाबू के साथ भारी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जीत सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया । वही उप मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी पूनम देवी के पक्ष में विनोद कुमार सिंह सहित जदयू एवं राजद के कार्यकर्ताओं के साथ उनके शुभचिंतकों ने रोड शो में शामिल होकर उनके पक्ष में वोट देने का आग्रह किया



